एयर इंडिया ने संकट से उबरने के लिए कर्मचारियोंसे सहयोग की अपील की
इससे एक दिन पहले ही कंपनी ने अपने शीर्ष अधिकारियों से जुलाई माह का वेतन नहीं लेने की अपील की थी।
सभी कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में जाधव ने कहा है कि वैश्विक संकट को देखते हुए सभी एयरलाइंस को कम किराये, कम यात्री, उच्च श्रेणी के यात्रियों की संख्या में कमी और माल ढुलाई में कमी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
जादव ने कहा कि उद्योग की खराब स्थिति के बावजूद एयर इंडिया ने वेतन में कटौती या छंटनी जैसे कठोर कदम नहीं उठाए हैं।
उन्होंने कहा, "कर्मचारी अपनी मजदूरी व वेतन प्रति माह हासिल कर रहे हैं, जबकि इस उद्योग के काफी लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। हमें अपने आप को भाग्यशाली मानना चाहिए कि हम आर्थिक संकट के खराब असर से अभी तक बचे हुए हैं।"
जाधव का यह पत्र उस वक्त आया है जब एयरलाइंस के कर्मचारियों ने वेतन में देरी होने पर एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
जाधव ने कहा, "पूंजीगत खर्च के लिए वित्तीय संस्थाओं से उच्च ब्याज दर पर लिए गए ऋण की लंबे समय तक अनदेखी नहीं की जा सकती। यह समय सच्चाई का सामना करने का है। यह समस्या की घड़ी है और यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications