तीन माह के बच्चे को पोलियो खुराक के बदले दिया डेटॉल
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता मनोहर पर्रिकर ने कहा कि यह घटना राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के क्षेत्र वालपोई की है।
शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इसमें गलती स्वास्थ्य केंद्र की नहीं बल्कि बच्चे के पिता की है। पर्रिकर ने कहा कि बच्चे को गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक राजनंदा देसाई ने आईएएनएस से कहा कि बच्चे को पोलियो की खुराक के बदले डेटॉल की बूंद उसके पिता राम चोरेलकर ने दी थी। उन्होंने कहा कि यह घटना 17 जून की है।
देसाई ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को पोलियो की खुराक दे दी गई थी लेकिन उसके पिता ने बाद में नर्स की अनुपस्थिति में खुद ही पैरासिटामॉल सिरप के बदले गलती से डेटॉल की कुछ बूंद बच्चे को पिला दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications