चक्रवात से राहत के लिए बुद्धदेब ने अधिक कोष की मांग की
भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राज्य में राहत कार्य संचालित करने के लिए केंद्र सरकार ने हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया है। केंद्र ने धन उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है और हम अधिक कोष की आशा कर रहे हैं।"
राज्य सरकार ने 25 मई को आए चक्रवात से हुए नुकसान से उबरने के लिए 10 अरब रुपये के राहत कोष की मांग की है। चक्रवात के कारण 138 लोगों की मौत हो गई थी।
बुद्धदेब ने इस तरह की आपदाओं से निबटने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
उन्होंने कहा, "इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए स्थाई और आंशिक स्थाई तटबंधों के निर्माण की जरूरत है। समस्या यह है कि तटबंधों का निर्माण कैसे किया जाए ताकि इस तरह के चक्रवात से निपटा जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications