भाजपा में हिंदुत्व का केंद्रीय स्थान : राजनाथ (लीड-4)

उन्होंने कहा,"जो स्थान राष्ट्र की राजनीतिक व्यवस्था में संविधान का है, वही स्थान भाजपा की राजनीतिक में हिंदुत्व का है। विचारधारा एक स्थाई भाव है जो चुनावी हार-जीत से ऊपर पार्टी को निर्देशित करती है।"

राजनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से संकेत मिलता है कि भारतीय राजनीति में अपना मूल चरित्र छोड़ने वाले राजनीतिक दलों को नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा,"भाजपा की परंपरा और विचारधारा के अनुसार सफलता सामूहिक श्रेय और पराजय सामूहिक उत्तरदायित्व है। अत: हमें इसका समाधान भी सामूहिक रूप से निकालना होगा।"

लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन भाषण में राजनाथ ने कहा, "लोकसभा चुनाव का जनादेश हमारी आशा के अनुरूप नहीं रहा और मैं खराब नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। परंतु यह कहना ठीक नहीं है कि पार्टी की राष्ट्रव्यापी हार हुई है। "

बैठक से अनुपस्थित पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अरुण जेटली की आलोचना को टालने का प्रयास करते हुए सिंह ने कहा,"भाजपा विजय और पराजय की सामूहिक जिम्मेदारी में विश्वास करती है और खराब परिणामों के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने की आवश्यकता नहीं है।"

उनका इशारा जसवंत सिंह,यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी सहित वरिष्ठ नेताओं की ओर था, जो लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के लिए जिम्मेदारी तय करने पर जोर डाल रहे हैं। उनका निशाना अपरोक्ष रूप से जेटली हैं, क्योंकि वह पार्टी मुख्य चुनाव प्रबंधक थे।

सिंह ने कहा,"यदि किसी को लगता है कि किसी व्यक्ति को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए तो पार्टी अध्यक्ष के नाते मैं यह जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।"

भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव नतीजों पर कहा,"यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा की राष्ट्रव्यापी हार हुई है। मैं इसे स्वीकार नहीं करता क्योंकि यदि हम क्षेत्रीय आधार पर नतीजों का विश्लेषण करें तो राज्य दर राज्य नतीजें अलग-अलग हैं।"

उन्होंने कहा, "इन नतीजों के कारणों पर हमें निश्चय ही विचार और विश्लेषण करना चाहिए। आत्ममंथन और विश्लेषण के लिए हम हर कदम उठाएंगे।"

सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी की विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "चुनाव में हमने जो मुद्दे उठाए थे उन्हें लेकर हमें कोई शर्मिदगी नहीं है। वे मुद्दे देश हित में थे। चाहे धार्मिक आधार पर आरक्षण की बात हो या फिर धार्मिक बजट और आतंकवाद का मुद्दा हो।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और समान नागरिक संहिता पार्टी के घोषणापत्र में शामिल है और आने वाले वर्षो में इन मुद्दों के बारे में लोगों को अधिक जागरुक करने की आवश्यकता है।

भाजपा महासचिव रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा पर जनमत संग्रह नहीं था।

उन्होंने कहा कि हमने कुछ स्थानों पर अच्छा और कुछ पर खराब प्रदर्शन किया। परंतु संदेश स्पष्ट है कि भारत द्विदलीय प्रणाली की ओर बढ़ रहा है।

प्रसाद ने कहा कि हिंदुत्व सनातन, उदार और सहिष्णु अवधारणा है और पार्टी महसूस करती है कि इसे उपयुक्त ढंग से स्पष्ट नहीं किया गया और हमें इसकी समकालीन संदर्भो में व्याख्या करने की आवश्यकता है।

उधर, बैठक शुरू होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, "जहां तक पार्टी का सवाल है तो विचारधारा से कोई समझौता नहीं होगा.. इसे कैसे संप्रेषित करना है ताकि सभी लोग इसे स्वीकार करें, इस पर विचार होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+