लालगढ़ में लू से एक जवान की मौत
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) राज कनौजिया ने कोलकाता में आईएएनएस को बताया,"केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की लू लगने से मौत हो गई, वह झित्का जंगल में बीमार हुआ था।"
जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए मिदनापुर लाया गया है।
लालगढ़ ब्लॉक मुख्यालय को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों के अभियान में किसी जवान की यह पहली मौत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications