पांच युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद बनाया एमएमएस
पीड़िता ने 9 जून को ठाणे पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 मई को वह ठाणे स्थित होटल साईं पूजा में ठहरी थी, जहां पांच युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।
सहायक पुलिस अधीक्षक मैथिली झा ने आईएएनएस से कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, "हमने पराग और पंकज म्हात्रे व उसके सहपाठी हीरेन पटेल को पकड़ लिया है और अन्य की खोज कर रहे हैं।"
पीड़िता द्वारा मामले की देर से शिकायत दर्ज करवाने के बारे में झा ने कहा कि सभी आरोपी पीड़िता के पड़ोसी थे इसी कारण वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने से डर रही थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वीडियो क्लिप भी बरामद कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications