भाकपा-माओवादी को प्रतिबंधित करने पर विचार करेंगे : बुद्धदेब
भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा, "चिदंबरम ने मुझे संगठन पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। मैंने कहा कि मैं इस पर गंभीरता से सोचूंगा। मैंने सोचना शुरू कर दिया है कि इस संबंध में क्या करना है।"
मुख्यमंत्री ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी.चिदंबरम और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि लालगढ़ के नक्सलवादियों से जुड़े जनजातीय संगठन 'पुलिस अत्याचारों के खिलाफ पीपुल्स कमेटी' (पीसीएपीए) से विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के संबंध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लालगढ़ से नक्सलियों के सफाए का अभियान अभी कुछ दिन जारी रहेगा।
उन्होंने अभियान के लिए सुरक्षा बलों को भेजने की केंद्र सरकार की त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता जताई।
भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के 241 में 18 ब्लाक पूर्णत: या आंशिक रूप से नक्सलवाद से प्रभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications