ब्रिटिश किशोरी से बलात्कार के बाद विदेशी पर्यटकों में भय
एक विनिमय कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गरीब बच्चों को पढ़ाने का कार्य करने वाली एक 18 वर्षीय ब्रिटिश किशोरी ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात उससे दो लोगों ने बलात्कार किया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्विट्जरलैंड से अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने आए डेविड जोंस ने आईएएनएस से कहा, "इस घटना के बाद से हम भयभीत हैं और अंधेरा होने के बाद अकेले रेस्तरां या बार में जाने से बचते हैं।"
जोंस ने कहा कि पूरी दुनिया में अपराध है लेकिन भारत में इसकी दर अधिक है, खासकर उन स्थानों पर जहां विदेशी बहुतायत में आते हैं।
अपनी मां के साथ आयरलैंड से यहां पहुंचे समाजशास्त्र के 23 वर्षीय छात्र बॉब हाप्सन ने कहा कि घटना के बाद वह अंधेरा होने के बाद बाहर निकलने और अजनबियों तथा पटरी के दुकानदारों से घुलने-मिलने से बचते हैं।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एस.आर.मार्डी ने पर्यटकों को पर्यटक यातायात पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सहायता के लिए 400 से भी अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। इनको प्रमुख पर्यटक स्थलों पर तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी टैक्सी संचालकों की पृष्ठभूमि की जांच करने और उनको पंजीकृत करने के लिए शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications