फिलीपींस में विद्रोहियों के 3 कमांडर मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के अशांत माने जाने वाले दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों ने शुक्रवार रात मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट (एमआईएलएफ) के तीन कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोनाथन पोंसे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों कमांडरों की मौत से विद्रोही संगठन को बड़ा झटका लगा है।
उल्लेखनीय है कि एमआईएलएफ देश का सबसे बड़ा विद्रोही संगठन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications