पटना में राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार की समीक्षा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विचार किया गया। राजद के लिये काफी महत्वपूर्ण समझे जाने वाले इस सम्मेलन में आए लोगों के लिए एक भोज का भी आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन तथा भोज के इंतजाम पर खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद नजर रखे हुए थे।
उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ता से हटने के बाद यह पहला मौका है जब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications