करुणाकरन 93 वर्ष के हुए
जन्मदिन के मौके पर करुणाकरन ने त्रिशूर स्थित गुरुवायूर कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि नायर समुदाय का सामाजिक संगठन नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) कांग्रेस से खुश नहीं है।
करुणाकरन ने राज्य के कांग्रेस नेताओं को सुझाव दिया कि वे नायर समुदाय को नाखुश नहीं करें।
उल्लेखनीय है कि नायर समुदाय की मांग है कि राज्यसभा के लिए समुदाय का एक सदस्य चुना जाना चाहिए और केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी उसके एक सदस्य को शामिल किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications