मुनाफा वसूली से शेयर बाजारों की 14 हफ्ते की तेजी पर रोक (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 14 हफ्तों की लगातार वृद्धि के बाद पिछले शुक्रवार की तुलना में 4.7 प्रतिशत या 716.05 अंक गिरकर 14,521.89 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले सप्ताह की तुलना में 5.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,448.95 पर बंद हुआ।
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 15,216 के सर्वोच्च और 14,179 के निम्नतम स्तर और निफ्टी 4,601 के सर्वोच्च और 4,206 के निम्नतम स्तर पर पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह की तुलना में 5.28 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक 6.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी कोषों ने इस सप्ताह में 23.88 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की।
सप्ताहिक कारोबार के पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के खिलाफ न्यायालय का एक आदेश आने के बाद सेंसेक्स में 362 अंकों (2.38 प्रतिशत)और निफ्टी में 2.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications