मेनन को दिखाया गया काला झंडा, 4 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मेनन जैसे ही त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सात लगभग युवकों ने उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ नेपालियों का आरोप है कि भारत चार वर्ष से नवलपारसी जिले के सुस्ता गांव में अवैध कब्जा जमा रखा है। यह गांव भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। यहां के स्थानीय लोगों ने 'सुस्ता बचाओ अभियान' नाम से एक समिति का गठन किया है।

गौशला थाने के प्रभारी ने आईएएनएस को बताया, "यह एक गैर राजनीतिक प्रदर्शन है। युवकों ने कहा है कि वे सुस्ता बचाओ अभियान के हिस्सा हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।"

भारतीय विदेश सचिव का दौरा उस समय हो रहा है तब माओवादी सरकार से अलग हो चुके हैं और उन्होंने नेपाल में अस्थिरता के लिए भारत को जिम्मेदार बताया है।

माओवादियों ने नई सरकार द्वारा सेना प्रमुख जनरल रूकमंगुद कटवाल की बर्खास्तगी संबंधी आदेश को निरस्त किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। माओवादियों ने नेपाल में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाले तंत्र की वकालत की है जबकि माना जा रहा है कि भारत इस पर असहमत है।

मेनन की यात्रा इस नजरिए से भी अहम है कि नई सरकार और तराई के दलों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए वह मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। तराई के दल भारत के निकट माने जाते हैं।

मेनन के साथ भारतीय विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उत्तर) सतीश मेहता भी नेपाल पहुंचे हैं। विदेश सचिव नेपाली प्रधानमंत्री माधव नेपाल, राष्ट्रपति रामबरन यादव और माओवादी नेता प्रचंड से मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+