Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनाथ ने ली हार की जिम्मेदारी

Rajnath Singh
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे।

यहां शनिवार को शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, "भाजपा में जीत और हार की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। यदि कुछ लोग सोचते हैं कि किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी चाहिए तो पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मैं यह जिम्मेदारी लेता हूं।"

मुद्दों को लेकर शर्मिंदगी नहीं

पार्टी की विचारधारा को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "चुनाव में हमने जो मुद्दे उठाए थे उसको लेकर हमें कोई शर्मिदगी नहीं है। वे मुद्दे देश हित में थे। चाहे धार्मिक आधार पर आरक्षण की बात हो या फिर धार्मिक बजट और आतंकवाद का मुद्दा हो।"

उधर, बैठक शुरू होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भाजपा विचारधारा से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "जहां तक पार्टी का सवाल है तो विचारधारा से कोई समझौता नहीं होगा.. इसे कैसे संप्रेषित करना है ताकि सभी लोग स्वीकार करें इस पर विचार होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+