कश्मीर से बंद से जनजीवन प्रभावित

Jammu-Kashmir map
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा किए गए बंद के आह्वान के कारण ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और आसपास के शहरों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी यहां पहुंच गए हैं।

पिछले माह कश्मीर के शोपियन शहर में दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या के विरोध में कट्टरपंथी नेता सैयद अली गिलानी द्वारा आयोजित मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को कड़े प्रतिबंध लगाए थे।

सुरक्षा बल मुस्‍तैद

कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है। उपराष्ट्रपति की यात्रा के मद्दनजर भी सुरक्षा इंतजाम को तगड़ा किया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर जाने वाली सड़क को पूरी तरह सील कर दिया गया है और केवल आधिकारिक वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। शहर के बाजार, शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद रहे और परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण अन्य सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+