मुंबई में स्वाइन फ्लू का पहला मामला

मुंबई में स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप अवटे ने बताया कि यह व्यक्ति अमेरिकी शहर न्यूजर्सी से लौटा था। उसमें फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया।
30 से अधिक संदिग्ध मामले
अवटे ने बताया, "शुक्रवार रात इस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इस मरीज की हालत ठीक है और एक सप्ताह तक अस्पताल में रह सकता है।"
मुंबई में अब तक 30 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए जिनसे पहली बार किसी के इस बीमारी की चपेट में आने की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications