नक्सली हमले में 9 पुलिसकर्मी शहीद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने उस समय सुरंग में विस्फोट कर दिया जब पुलिसकर्मियों का वाहन नारायणपाटन ब्लाक के तहत आने वाले एक जंगली इलाके से गुजर रहा था।
रास्ते में बोला हमला
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीब कुमार पंडा ने बताया कि पीड़ितों में उड़ीसा विशेष सुरक्षा बल (ओएसएसएफ) के आठ जवान और एक पुलिस ड्राइवर शामिल हैं। वे सभी घटनास्थल पर मारे गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
पंडा ने कहा, "एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है और शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस दल को घटनास्थल पर पहुंचने में कई घंटे लग गए क्योंकि विद्रोहियों ने रास्ते में उन पर हमला बोल दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications