रावलपिंडी को निस्‍तेनाबूत करने निकले आतंकी

Pakistan map
रावलपिंडी/लाहौर। पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत, खास तौर से रावलपिंडी शहर को निस्‍तेनाबूत करने के इरादे से विस्फोटकों से लदे कम से कम तीस ट्रक लेकर आतंकवादी पंजाब में प्रवेश कर चुके हैं। यह खबर खुफिया विभाग ने दी है, जिसके बाद पंजाब में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने एक निजी टीवी चैनल के हवाले से लिखा है कि खुफिया एजेंसियों ने विस्फोटकों से लदे 30 वाहनों के घुसने की चेतावनी दी है। चैनल ने कहा है, "आत्मघाती हमलावर पंजाब के संवेदनशील ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। दूसरी ओर पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक शौकत जावेद ने वाहनों का विवरण जारी किया है। इन वाहनों को आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।"

मस्जिद, मकबरे निशाने पर

खुफिया विभाग के मुताबिक पंजाब प्रांत की मस्जिदें और मकबरे आतंकियों के निशाने पर हैं। इसे देखते हुए पंजाब में खासतौर से मस्जिदों और मकबरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यही नहीं पिछले दो महीने से तालिबानी मस्जिदों में नमाज के दौरान हमले कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सेना इन दिनों देश के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत के तीन जिलों में लगभग आठ हफ्तों से तालिबान के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। दूसरी ओर हमले के डर से पेशावर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बुधवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आदेश के बाद हवाई अड्डे को गुरुवार को फिर से खोल दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+