पोते ने की दादा-दादी की हत्या
लखनऊ, 19 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 18 वर्षीय एक पोते ने घर में सिगरेट पीने से मना करने पर अपने दादा और दादी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
जिले के लालगंज थाना-प्रभारी नरसिंह यादव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि घटना बहुआरा गांव की है, जहां गुरुवार शाम जुगुनू पांडे घर में सिगरेट पी रहा था। जब उसके दादा रामधर पांडे (65 वर्ष) और दादी राधिका पांडे (62 वर्ष) ने उसे सिगरेट पीने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर में नौकर भी मौजूद था, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले जुगनू मौके से फरार हो गया था। यादव ने कहा कि फरार आरोपी जुगनू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications