Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीएनपी को संगठित करने बांग्लादेश लौट सकते हैं खालिदा के पुत्र

ढाका, 19 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ब्रिटेन में रह रहे अपने पुत्र तारिक रहमान को स्वदेश वापस बुला सकती हैं ताकि पार्टी में उत्साह का नया संचार हो सके।

भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी तारिक को पूर्ववर्ती सैन्य समर्थित सरकार ने उपचार के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी।

स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक बीएनपी के नेताओं ने गुरुवार को एक जनसभा में कहा कि तारिक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और राजनीतिक जिम्मेदारियों को संभालने बांग्लादेश लौटेंगे।

गौरतलब है कि संसदीय चुनाव में मिली पराजय के बाद से खालिदा बीएनपी के भीतर बढ़ रही आपसी कलह से परेशान हैं और इस समय वह तारिक की मदद चाहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+