पायलट की मौत के बाद अमेरिकी यात्री विमान को सुरक्षित उतारा गया

वाश्िंागटन, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी की कांटिनेंटल एयरलाइंस के एक यात्री विमान में गुरुवार को पायलट की आकस्मिक मौत के बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बोइंग-777 विमान ने ब्रसेल्स से न्यू जर्सी के लिए उड़ान भरी थी और रास्ते में ही विमान को चला रहे पायलट की अचानक मौत हो गई। उसके बाद चालक दल के दो अधिकारियों की मदद से विमान को न्यूजर्सी के नेवार्क में उतारा गया। विमान में 247 यात्री सवार थे।

टलीविजन चैनल सीएएनएन ने खबर दी है कि पायलट की उम्र 61 वर्ष थी और उसकी मौत सामान्य कारणों से हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+