बाल ठाकरे अस्पताल में भर्ती
मुंबई।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को गुरुवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ होने पर लीलावती अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। id="toptextpromo">पार्टी
सूत्रों के अनुसार 83 वर्षीय बाल ठाकरे को बुधवार से ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
समय अस्पताल में उनके साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे व उनकी पत्नी हैं। शिवसेना के नेता मनोहर जोशी भी रात में ही अस्पताल पहुंचे। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मीडिया को बताया कि बाल ठाकरे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शिवसेना के 43वें स्थापना दिवस समारोह में बाल ठाकरे का शामिल होना मुमकिन नहीं लग रहा है। हालांकि पार्टी के कार्यकर्ता समारोह की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Click it and Unblock the Notifications