भारत के साथ संबंधों को ओबामा ने भारी महत्व दिया : शर्मा

वाशिंगटन, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं उनका प्रशासन भारत के साथ संबंधों को बहुत अहम मानता है और वह इसे मजबूती देने के प्रति को इच्छुक है।

अपने तीन दिन के अमेरिकी दौरे के पूरे होने पर गुरुवार को शर्मा ने वाशिंगटन में संवादाताओं से कहा, "मुझे कोई संदेह नहीं है कि ओबामा और उनके प्रशासन ने भारत के साथ संबंध को भारी महत्व दिया है।"

मनमोनहन सिंह के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद शर्मा अमेरिका का दौरा करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रोनाल्ड किर्क और कई सासंदों व उद्योगपतियों से मुलाकात की।

शर्मा ने कहा, "भारत के प्रति अमेरिका के मन में न सिर्फ सम्मान है बल्कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूरदृष्टि और उनकी नीतियों का भी वह बहुत आदर करती है। खासकर वैश्विक मंदी के इस दौर में प्रधानमंत्री की इस विषय पर मजबूत समझ को भी अमेरिका की ओर से पूरा महत्व मिला है।"

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों अहम योगदान दे सकते हैं। शर्मा ने कहा, "हमारे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध बहुत संतोषजनक और मजबूत हैं और आगे भी जारी रहेंगे। हम उन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जहां हम साथ चल सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+