परिचारिकाओं का वीडियो टेप बनाने वाला विमान चालक बर्खास्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईवीए एयर के प्रेस अधिकारी ने कहा कि विमान चालक ने इस्तीफा दे दिया है। ताइवानी समाचार पत्र एप्पल डेली ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। 39 वर्षीय इस विमान चालक का नाम किम बताया जा रहा है।
समाचार पत्र के अनुसार चालक ने विमान के टॉयलेट में एक छोटा सा वीडियो कैमरा छुपा रखा था और उसके जरिए विमान की परिचारिकाओं के कपड़े बदलने की तस्वीरों को उसमें कैद कर लिया करता था।
ताइवान के नियम के अनुसार विमान चालक को इस जुर्म के लिए कम से कम तीन वर्ष की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications