आतंकवाद को इस्लाम से नहीं जोड़ा जा सकता : नवाज शरीफ
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने शुक्रवार को खबर दी है कि शरीफ ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार और धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील के साथ यहां मुलाकात के दौरान की।
शरीफ ने कहा, "इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए हमें पार्टीगत राजनीति से ऊपर उठ कर एकजुट होकर काम करना होगा। इस मामले में हर किसी को अपनी भूमिका निभानी है।"
शरीफ ने दोनों नेताओं के साथ देश में व्याप्त राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह और उनके सहयोगी पंजाब में कानून व व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications