अभियंता का शव पटना पहुंचते ही लोग सड़क पर उतरे (लीड-1)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं तथा लोगों को दोषी व्यक्ति पर कारवाई करने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में उन्होंने पुलिस महानिदेशक तथा मुख्य सचिव से बात की है तथा मामले की जांच कर दोषियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य में लगे किसी भी अधिकारी तथा एजेंसी को अगर परेशानी होगी तो इसके दोषी संबंधित जिला के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगेन्द्र के मामले में भी निष्पक्ष जांच होगी।

इसके पूर्व कार्यपालक अभियंता योगेन्द्र पांडेय का शव शुक्रवार को जैसे ही उनके निवास स्थल पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के आईएएस कॉलोनी में पहुंचा वहां का माहौल गमगीन हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बेली रोड जाम कर दिया तथा सड़कों पर टायर जलाए। इस जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना के नगर पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि जामस्थल पर स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है।

इधर, योगेन्द्र पांडेय की पत्नी वीणा देवी का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं वरन हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि पिछले छह जून को सीतामढ़ी में किशोर सिंह नामक ठेकेदार ने उनके कार्यालय में आकर उनके साथ मारपीट की थी तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की थी परंतु उन्हें सुरक्षा नहीं दिया गया बल्कि उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

सीतामढ़ी के अभियंता संघ के महासचिव प्रेमनाथ मिश्रा ने शुक्रवार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जांच नहीं होती है तो अभियंता संघ आंदोलनात्मक कारवाई करेगी। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी जिला के समाहरणालय भवन (जिलाधिकारी कार्यालय) की तीसरी मंजिल से गुरुवार को कथित तौर पर कूदकर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता योगेन्द्र पांडेय ने अपनी जान दे दी।

पुलिस के अनुसार उनके पॉकेट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें लिखा गया है कि मैं विभाग में काम करने के लायक नहीं हूं। विभाग भी मुझे नाकाम अधिकारी समझता है, इस कारण मुझे जीने का हक नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+