हिमाचल में ब्रिटिश युवती से बलात्कार, 2 गिरफ्तार
ब्रिटिश युवती गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सार्थक के साथ काम करती है। वह पिछले 3 जून को कुछ अन्य ब्रिटिश नागरिकों के साथ पालमपुर आई थी।
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलजले ने कहा कि गुरुवार की रात जब वह अपना काम खत्म करने के बाद लौट रही थी तब पालमपुर के बाहरी इलाके में दो युवकों ने उसे लिफ्ट दी। पहले तो युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और फिर बाद में उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने कहा कि पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह पुलिस में अपनी शिकायत दी। चिकित्सकीय रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।
फुलजले ने आईएएनएस से कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवती ने भी की है।
आरोपी राकेश कुमार और सुनील को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि 42 ब्रिटिश नागरिक 10 सप्ताह के लिए भारत आए हैं। वे यहां गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने आए हैं। पुलिस ने घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायोग को सूचना दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications