हरीश खरे प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार होंगे
62 साल के खरे राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट हैं। उन्होंने यह डिग्री येल विश्वविद्यालय से हासिल की है। वह लगभग 35 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
खरे 'द हिंदू' के साथ पिछले 15 वर्षो से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह अहमदाबाद में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' स्थानीय संपादक थे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications