अमेरिकी सीनेट ने दास प्रथा पर माफी मांगी
वाशिंगटन, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में अफ्रीकी मूल के बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के पांच महीनों बाद सीनेट ने गुरुवार को दास प्रथा के लिए औपचारिक रूप से खेद प्रकट किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सीनेट में पारित एक प्रस्ताव में स्कीकार किया गया कि अमेरिका के इतिहास में रही दास प्रथा बुनियादी अन्याय, क्रूरता, निर्ममता और अमानवीयता के समान थी।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अमेरिकी कांग्रेस के दूसरे सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में भी इसी तरक का एक प्रस्ताव पारित कर क्षमा मांगी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications