लश्कर के आतंकी मदनी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया
महानगर दंडाधिकारी मनीष यदुवंशी ने शुक्रवार को मदनी को 26 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने अदालत से कहा था कि मदनी ने पुलिस हिरासत में लश्कर के झारखंड में नक्सलियों के साथ संबंध को लेकर कुछ खुलासा किया और इस संबंध उससे और पूछताछ की जानी है।
पुलिस ने अदालत को बताया कि उसके ई-मेल अकाउंट और रुपये के लेन-देन के बारे में भी अभी पता लगाना बाकी है।
मदनी को चार जून को दक्षिण दिल्ली में कुतुब मीनार के पास से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार मदनी बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications