खमेनी ने अहमदीनेजाद का समर्थन किया (लीड-1)
पिछले सप्ताह हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में खमेनी ने कहा कि चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अनधिकृत कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खमेनी ने कहा, "सड़क पर जारी विरोध प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं हैं। यह लोकतंत्र को चुनौती देने जैसा है।"
खमेनी ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि यदि वे यह सोचते हैं कि दोबारा चुनाव कराने के लिए वे दबाव बना सकते हैं, तो वे गलतफहमी में हैं।
खमेनी ने कहा कि यह सोचना गलत है कि सड़क पर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन विपक्ष को दबाव बनाने का एक रास्ता मुहैया करा देगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की हिंसा के लिए सीधे तौर पर विपक्ष जिम्मेदार होगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से हिंसा से दूर रहने का आग्रह किया।
खमेनी ने चुनाव को वैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा, "लोग जिसे चाहते थे, उसका राष्ट्रपति के रूप में चुनाव किया।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रत्याशियों के कुछ समर्थकों को पता होना चाहिए कि इस्लामिक गणराज्य ईरान धांधली नहीं करता।"
खमेनी ने सवाल किया, "आखिर 1.10 करोड़ मतों को कैसे बदला जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications