पद्म सिंह पाटिल के अवास पर सीबीआई का छापा
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार रात हत्या के आरोपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के निलंबित सांसद पद्म सिंह पाटिल के आवास पर छापेमारी की।
सूत्रों के मुताबिक दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित संगरीला बिल्डिंग में पाटिल के फ्लैट पर छापेमारी की गई। इस दौरान सीबीआई ने तीन बंदूकें, एक रिवाल्वर, 700,000 रुपये से अधिक की नगदी, कई अन्य हथियार, वॉकी टॉकी, पांच कम्यूटर, सीडी और कई दस्तावेज बरामद किए।
गौरतलब है कि पाटिल कांग्रेस नेता और अपने चचेरे भाई पवन राजे निंबालकर व उनके ड्राइवर की हत्या के आरोपी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications