स्वाइन फ्लू: न्यूजीलैंड में महिला की हालत गंभीर
वेलिंग्टन, 19 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू की चपेट में आई एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह महिला पहली ऐसी मरीज है कि जिसे गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। उसे गुरुवार शाम वेलिंग्टन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया है और कहा कि अब तक इस बीमारी के 216 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications