राज्य स्तरीय जनसंचार माध्यम मूल्यांकन समिति की बैठक जून को
प्रमुख शासन सचिव कृषि एस. अहमद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्र से प्रसारित होने वाले कृषि कार्यक्रमों से संबंधित विषयों की संरचना के लिए नीति एवं निर्देशों का अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक माह के विषयों की रचना के लिए दिशा-निर्देशों का निर्धारण, गत माह प्रसारित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं सुझाव लिये जाने के अलावा किसान कॉल सेन्टर की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त विस्तार वाई.आर. मीणा तथा कृषि आयुक्त जे.सी. महन्ति, मीडिया से सम्बद्घ विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications