जेडीसी ने जयपुर मेट्रो रेल के रूट को देखा, ट्रेफिक सर्वे की जानकारी ली
पंत ने शहर भ्रमण के दौरान मेट्रो रेल के प्रस्तावित रूट के तहत बजाज नगर मोड़ से जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आश्रम रोड़ होते हुए छोटी चौपड़, चौगान स्टेडियम तथा ब्रह्मपुरी तक मेट्रो रेल के रूट का अवलोकन किया। उन्होंने इस महती परियोजना के मानचित्रों का अवलोकन किया तथा यातायात अध्ययन के बारे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि के सम्पर्क अधिकारी ओंकारलाल शर्मा एवं उनकी टीम से सर्वे की जानकारी हासिल की।
जेडीसी को बताया गया कि जयपुर मेट्रो रेल के लिए किए जा रहे यातायात के अध्ययन के तहत घर-घर जाकर सर्वे, स्क्रीन लाईन सर्वे, सड़क पर बसों आदि से यात्रा कर रहे यात्रियों से मौके पर जाकर साक्षात्कार तथा सड़क पर सुबह छ: बजे से रात दस बजे तक सोलह घंटे तक वाहनों की गिनती करना शामिल है। उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट समयानुसार प्रस्तुत कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications