बीड़ी श्रमिकों के लिए ब्यावर में 700 आवास भवनों का निर्माण होगा
मेघवाल शुक्रवार को राज्य सचिवालय में राज्य बीड़ी श्रम कल्याण संगठन की वीं सलाहकार समिति को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वीकृत आवास योजना के अन्तर्गत भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 700 भवनों के लिये 2 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर एक करोड़ 40 लाख रुपये की राशि का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है।
उन्होंने बताया कि बीड़ी एवं खदान श्रमिक योजना के अन्तर्गत 393 बीड़ी श्रमिकों को अपने भूखण्डों पर भवन निर्माण के लिए 40-40 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। जिसके अन्तर्गत भवन निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2009-10 में राजस्थान में कार्यरत महिला बीड़ी श्रमिकों के लिये अजमेर एवं कोटा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में ब्यावर एवं टोंक में खेलकूद प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि बीड़ी श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को एक जोड़ा शाला पोशाक योजना के अन्तर्गत 19 लाख 4 हजार 250 रुपये की लागत की सात हजार 617 बच्चों को शाला पोशाकें वितरित की गयी हैं। बीड़ी श्रमिकों के अध्ययनरत 12 हजार 568 अभ्यर्थियों को एक करोड़ 31 लाख 44 हजार रुपये की राािश छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गयी है।
समिति ने राजस्थान राज्य के लिये बीड़ी श्रम कल्याण संगठन के लिये वर्ष 2008-09 के लिये संशोधित बजट अनुमान एवं वर्ष 2009-10 के बजट प्रावधानों का अनुमोदन किया गया है। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि बीड़ी श्रमिकों को आवास सुविधा मिली है या नहीं उसका प्रमुख शासन सचिव श्रम एवं नियोजन डॉ. ललित के. पंवार की देखरेख में संयुक्त श्रम आयुक्त, कोटा द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications