तेरहवें वित्त आयोग का राजस्थान दौरा कल से
दल के सदस्य अपनी यात्रा के दूसरे दिन जून को प्रात: जन्तर-मंतर, हवा महल, केन्द्रीय संग्रहालय में चलाए गए नवीनीकरण, संरक्षण एवं विकास कार्यो का अवलोकन करने के बाद शाम को आमेर किले में संरक्षण एवं विकास कार्यो को देखेंगे। दल के सदस्य आमेर किले में प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम भी देखेंगे।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. केलकर 22 जून को प्रात: 9.45 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी। आयोग के सदस्य प्रात: 10 बजे सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस बैठक में प्रमुख शासन सचिवगण अपना प्रस्तुतिकरण देंगे। वित्त आयोग के सदस्यों के सम्मान में मुख्यमंत्री सोमवार को रामबाग होटल में दोपहर का भोज देंगे।
सोमवार को ही वित्त आयोग के सदस्यों से अपरान्ह तीन से चार बजे समिति कक्ष, सचिवालय में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि वित्त आयोग के सदस्यों के साथ बैठक में भाग लेंगे। इस दिन राज्यपाल की ओर से दल के सदस्यों को राजभवन में रात्रि भोज दिया जाएगा।
23 जून को दल के सदस्य दो समूहों में अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं का मौके पर जाकर अवलोकन करेंगे। पहला समूह जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेगा। यह दल हाड़ोता गांव में नरेगा के तहत हुए जल इकाई से मिट्टी खुदाई के कार्य को देखने के बाद लोहारवाड़ा में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्यो का अवलोकन करेगा। यह दल मलिकपुरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यो को देखने के अलावा ओवर हैड टैंक, गोविन्दगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन करेगा। यह दल शाम को दिल्ली लौट जाएगा।
दूसरा समूह टोंक एवं सवाई माधोपुर जिलों में विभिन्न विकास कार्यो का अवलोकन करेगा। यह दल निवाई में ग्रामीण जलप्रदाय योजना, बहाकवा एवं कोटरी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कुशथेला में नरेगा कार्य, उपकेन्द्र एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का अवलोकन करेगा। दल के सदस्य दोपहर बाद राष्ट्रीय उद्यान रणथम्भौर का अवलोकन भी करेंगे। 24 जून को दूसरे दल के सदस्य राष्ट्रीय उद्यान रणथम्भौर, सवाई माधोपुर का अवलोकन के बाद दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
आयोग के अध्यक्ष डॉ.केलकर के अलावा सदस्य सर्वश्री बी.के. चतुर्वेदी, डॉ. इन्दिरा राजारमन, अतुल शर्मा एवं सुमित शर्मा, सचिव सुमित बोस, आर्थिक सलाहकार डॉ. राथन रॉय, संयुक्त सचिव वी. भास्कर एवं बी.एस. भुल्लर, निदेशक पी.के. वर्मा, अध्यक्ष के निजी सचिव एस. रवि के अलावा अन्य अधिकारी राजस्थान यात्रा पर आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications