आईटीसी ने मंदी के दौरान ढेर सारी नियुक्तियां की
कंपनी के तंबाकू डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुरुष ग्रांट ने शुक्रवार को कहा, "किसी समय वालस्ट्रीट जाने वाले प्रबंधन के स्नातक इस दौरान हमारे पास आए और इस स्थिति ने हमें ज्यादा नियुक्तियों के लिए प्रेरित किया।"
कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा प्रायोजित एक संगोष्ठी में बोलते हुए ग्रांट ने कहा कि कंपनी ने पिछले वर्ष मंदी शुरू होने के साथ ही अपने खाद्य उत्पादों के प्रचार-प्रसार और मार्केटिंग पर खर्च बढ़ा दिया है।
ग्रांट ने कहा, "मंदी के दौरान हमने अपने एफएमसीजी उत्पादों के बाजारू शेयर को बढ़ाया है। यह स्थिति कीमतों में कमी करके नहीं, बल्कि विज्ञापनों पर ज्यादा निवेश करके पैदा की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications