नक्सलियों ने टाटा स्टील प्रोजेक्ट के समर्थक की हत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सशस्त्र नक्सलियों ने 42 वर्षीय जनजातीय नेता विमल मेश्राम की दिनदहाड़े हत्या कर दी। मेश्राम लोहांडीगुडा जनपद पंचायत के अध्यक्ष थे।
लोहांडीगुडा पुलिस स्टेशन प्रभारी ए. नरोटी ने आईएएनएस से कहा कि मेश्राम को एक साप्ताहिक बाजार में गोली मार दी गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उल्लेखनीय टाटा स्टील ने लोहांडीगुडा में 50 लाख टन स्टील उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करने की योजना तैयार की है।
मेश्राम इस प्रोजेक्ट के जबरदस्त समर्थक थे। करीब 10 गांवों के किसान इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications