3जी नीलामी के लिए आधार मूल्य एक सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे

नीलामी के लिए आधार मूल्य पर किसी सहमति पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ बैठक के बाद राजा ने संवाददाताओं से कहा, "हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर एक सप्ताह के भीतर कोई निर्णय ले लिया जाएगा।"

वित्त मंत्रालय ने पिछले वर्ष निर्धारित किए गए 2,020 करोड़ रुपये के आधार मूल्य को दोगुना करने का मार्च महीने में प्रस्ताव किया था। लेकिन टेलीकॉम विभाग ने आधार मूल्य को 3,540 करोड़ रुपये रखने का सुझाव दिया है।

राजा ने कहा, "यह वित्त मंत्री द्वारा दिया गया एक प्रस्ताव है। हमने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की है। यह मामला अब मंत्रियों के समूह (जीओएम) को या आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) को सौंपा जाएगा।"

इस सप्ताह के शुरू में राजा ने कहा था आधार मूल्य व्यवहार्यता पर आधारित सेवा क्षेत्रों के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।

दरअसल, सरकार 332,835 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे से जूझ रही है। यह सकल घरेलू उत्पाद का 5.5 प्रतिशत बैठता है। सरकार को उम्मीद है कि इस नीलामी के जरिए पैदा होने वाले कोष से उसे कुछ राहत मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+