बांग्लादेश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि संदिग्ध व्यक्ति से लिए गए नमूनों की जांच के बाद उसमें गुरुवार को फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई थी।
बीडीन्यूज24 डॉट काम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि यह बांग्लादेशी नागरिक चार दिन पहले अमेरिका से लौटा था।
फिलहाल उस पीड़ित का ढाका में इलाज चल रहा है और उसके परिजनों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications