शाइनी आहूजा मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो : गिरिजा व्यास
व्यास ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दोनों पक्षों को न्याय मिले, इसके लिए यह जरूरी है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए।
उन्होंने कहा, "अक्सर देखा गया है कि ऐसे मामले लंबे खिंचते हैं और इसके चलते आरोपी और गवाहों को या तो प्रभावित करने की कोशिश की जाती है या फिर उन पर दबाव डाला जाता है।"
एनसीडब्ल्यू का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल व्यास के नेतृत्व में शुक्रवार को इस मामले की पीड़िता से मिलने शुक्रवार दोपहर मुंबई पहुंचा।
उल्लेखनीय है कि शाइनी पर अपनी नौकरानी से कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप है। मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को आहूजा को इस मामले में दो जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications