आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में 11 की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक रमीत शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि हादसा आज दोपहर बाद आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर लोहना मोड़ के निकट हुआ, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। दुर्घटना में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार में छह बच्चों समेत कुल तेरह लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि सभी लोग गोपालपुर के रहने वाले हैं और निकट के गंभीरपुर स्थित एक मंदिर से दर्शन करके घर वापस जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई।
शर्मा ने कहा कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications