शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 256 अंकों बढ़ोतरी (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 14,321.98 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में यह 256.36 अंकों यानी 1.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,521.89 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 14559.08 के उच्चतम और 14,179.77 के निम्नतम स्तर को छुआ।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 4251.10 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में यह 62.20 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4313.60 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 4326.20 के उच्चतम और 4206.70 के निम्नतम स्तर को भी छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 81.87 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की की तेजी के साथ 4958.73 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक 45.52 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 5617.96 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों के सूचकांक भी शुक्रवार को बढ़ोतरी दर्शाते हुए बंद हुए।
कारोबार के दौरान 1345 शेयरों में तेजी दर्ज की गई और 1293 शेयरों में गिरावट का रुख रहा। 66 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
तेजी दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील 5.85, एल एंड टी 5.71, टाटा मोटर्स 5.08 और रिलायंस इंफ्रा 5.08 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।
गिरावट वाले प्रमुख कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा पावर, एसीसी, एम एंड एम आदि के शेयर शामिल रहे जिनमें आधा से ढाई प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications