दहेज की मांग करने वाले दूल्हे का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई
जिले के चिलकाना थाना-प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि घटना भोजपुर गांव की है, जहां गुरुवार देर शाम को दुल्हे जाकिर (25 वर्ष) ने शादी से ठीक पहले लड़की के परिजनों से 50,000 रूपये की मांग करते हुए शर्त रखी अगर उसे यह रकम नहीं दी गई तो वह शादी नहीं करेगा।
लड़की के परिजनों की मान-मनौवल के बाद भी जब जाकिर शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो लड़की के भाई ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर दुल्हे जाकिर का मुंह काला कर उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।
सिंह ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दहेज की मांग करने वाले दुल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि दूल्हे से साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लड़की की तीन परिजनों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications