ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत, दो घायल
पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के केवड़ी गांव में एक व्यवसायी के घर में आठ लोग घुसकर लूटपाट कर भाग रहे थे कि तभी शोर मचने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और तीन लोगों को धर दबोचा, जबकि पांच भागने में सफल रहे।
ग्रामीणों ने तीन लोगों की जमकर पिटायी कर दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। कैमूर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पंकज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान छठु मुसहर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा इस मामले की एक प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications