पश्चिम बंगाल को भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध लगाना चााहिए : चिदम्बरम (लीड-1)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा, "कोई नहीं समझ सकता कि भाकपा (माओवादी) पर पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया।"

उन्होंने कहा, "हम लोगों की जान लेना नहीं चाहते लेकिन साथ ही हम ऐसी स्थिति भी नहीं चाहते कि नक्सली किसी क्षेत्र पर अपना कब्जा जमा लें और उसे 'आजाद' क्षेत्र घोषित कर दें।"

भाकपा (माओवादी) पर झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में प्रतिबंध है।

गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लालगढ़ को नक्सलियों केकब्जे से मुक्त कराने को लेकर वहां जारी सुरक्षा बलों के अभियान में अभी और वक्त लगेगा।

उन्होंने कहा, "अभियान पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। वास्तव में हमने जितनी उम्मीद की थी उससे अधिक वक्त लगेगा। सुरक्षा बल धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं लेकिन वे कब तक लालगढ़ पहुंचेंगे यह बोलना संभव नहीं है। हमारा यह अभियान एक रणनीति के तहत आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने कहा, "सुरक्षा बल लालगढ़ की ओर फूंक-फूंक कर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। हम जनता से भी खासकर जनजातीय समुदाय को भी आश्वस्त कर रहे हैं कि सुरक्षा बल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके लिए लाउड स्पीकरों और परचों का सहारा लिया जा रहा है।"

चिदम्बरम ने कहा, "उम्मीदों से परे कुछ न हो जाए, हमें इसके लिए भी तैयार रहना पड़ेगा लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि हमारा अभियान सफल रहेगा।"

लालगढ़ में चल रहे सैन्य अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चिदम्बरम ने कहा, "पश्चिम बंगाल पुलिस ने अग्रिम मोर्चा संभाल रखा है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) उसकी सहायता कर रहा है। प्रदेश सरकार ने उपयुक्त संख्या में पुलिस की तैनाती की है।"

इस अभियान के लिए 'युद्ध' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए चिदम्बरम ने कहा, "इसे युद्ध मत कहिए। सभी भारतीय हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नाम की एक पार्टी है, जिसने हथियार थाम लिए है। लोकतंत्र में काम करने का यह तरीका नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हम वहां की स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हम वहां नागरिक शासन बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।"

लालगढ़ की जनता की मांगों के पूछे जाने पर चिदम्बरम ने कहा, "यह तो राज्य सरकार को पूरी करनी है। यदि कोई इस संबंध में राज्य सरकार से वार्ता करने को इच्छुक है तो हमें उसे प्रोत्साहित करने में खुशी होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+