लालगढ़ की हिंसा के लिए कांग्रेस व तृणमूल जिम्मेदार : रामचंद्रन
रामचंद्रन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले तीन दशक से सत्ता पर काबिज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यप्रणाली के कारण सरकार और आदिवासियों के बीच अलगाव पैदा हो गया है। जिसके चलते दोनों एक दूसरे के खिलाफ है। इस स्थिति का कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने लालगढ़ में हिंसा भड़काकर लाभ लेने की कोशिश की है।
उन्होंने एक सवाल के जवाव में कहा कि कम्युनिस्ट हमेशा मजदूर और किसान के साथ रहे हैं मगर अब उनमें भी भटकाव आ गया है, जिसके चलते कम्युनिस्ट कारोबारियों के साथ खड़े नजर आने लगे हैं। यही वजह है कि आदिवासी पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ खड़े हो गए है। उन्होंने केन्द्र की मनमोहन सरकार को अमेरिका परस्त करार दिया। उन्होंने बताया कि सात से 12 नवंबर तक पार्टी का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें कम्युनिस्ट आन्दोलन की सैद्घान्तिक और राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications