60 साल की उम्र में दिया तलाक
लखनऊ के चिनहट स्थित लौलाई इलाके में रहने वाली 60 वर्षीय मुनीरजहां की अब्दुल रहीम से शादी हुए 40 साल हो गए हैं। मुनीर के पांच बच्चे हैं। जिनमें से दो की उम्र पच्चीस साल के ऊपर है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पति अब्दुल सम्पत्ति के नाम पर बचे एक मात्र भूखंड को बेचने जा रहा था। जब उन्होंने यह कहकर इसका विरोध किया कि इसके बाद तो बच्चे सड़क पर आ जाएंगे, तो अब्दुल ने उनकी खूब पिटाई की और तलाक देकर घर से निकाल दिया।
मुनीर कहती हैं कि शादी के बाद उन्हें दुखों के सिवाय कुछ नहीं मिला। पति अब्दुल ने कभी कोई काम नहीं किया। वही मजदूरी कर पति सहित पूरे परिवार का पेट पालती आईं हैं। उस जमीन के टुकड़े के अलावा हमारे पास और कोई संपत्ति नहीं है।
बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंची मुनीरजहां ने पति अब्दुल के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर से गुहार लगाई।
शाइस्ता अंबर ने आईएएनएस से कहा कि मुनीर को वाजिब हक दिलाने के लिए हम महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications