गीत डाउनलोड करने वाली महिला पर 19 लाख डॉलर का जुर्माना
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार चैनल 'सीएनएन' के हवाले से बताया कि जैमी थॉमस रैसेट नाम की एक महिला ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करते हुए इंटरनेट की सहायता से 24 गीतों को डाउनलोड किया।
जैमी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह जिन गीतों को डाउनलोड कर रही हैं उसके लिए भुगतान किया जाता है। नियम के मुताबिक प्रत्येक गीत को डाउनलोड करने के लिए 99 सेंट का भुगतान करना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications